सोरम में जिला स्तरीय महिला कबड्डी टीम का चयन, 14 खिलाड़ी मथुरा के लिए हुईं चयनित

सोरम में जिला स्तरीय महिला कबड्डी टीम का चयन, 14 खिलाड़ी मथुरा के लिए हुईं चयनित

शाहपुर। क्षेत्र के ग्राम सोरम में जिला कबड्डी संघ एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला स्तरीय महिला कबड्डी टीम चयन ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। सोरम कबड्डी क्लब के मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों में प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का जोश साफ देखने को मिला।

ओलंपिक संघ के सह सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल मैचों के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 14 खिलाड़ियों का चयन जिला महिला कबड्डी टीम के लिए किया गया है। यह चयनित टीम आगामी 20 एवं 21 दिसंबर को मथुरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने कहा कि जनपद की बेटियाँ खेल के क्षेत्र में लगातार नया इतिहास रचकर जिले का गौरव बढ़ा रही हैं।

ट्रायल प्रतियोगिता के बाद जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अशोक बालियान एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुत्र अनुज बालियान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों ने खिलाड़ियों को आगे भी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ खेलते रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विपिन बालियान, कृष्ण पहलवान, राकेश कुमार, नीतू, कमल बसेड़ा, गौरव कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। लोगों ने चयनित टीम को मथुरा में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। सोरम में आयोजित यह ट्रायल प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles