सोरम में प्रदेश स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को अतिथियों ने किया सम्मानित
सोरम में प्रदेश स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को अतिथियों ने किया सम्मानित,
शाहपुर। गांव सोरम में आयोजित 11वीं प्रदेश स्तरीय बालक व बालिका जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन रविवार को भव्य समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व कैबिनेट मंत्री योगराज सिंह तथा प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय कुमार गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 44 जिलों के करीब 350 बालक व बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र राणा ने बताया कि रिकर्व राउंड के 70 मीटर बालक वर्ग में बाराबंकी के पीयूष यादव ने स्वर्ण, मथुरा के अरविंद चौधरी ने रजत व गुरुकुल के विशु ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में मऊ की माधवी चौहान ने स्वर्ण, गाजीपुर की भावना सिंह ने रजत व मथुरा की चेष्टा देओल ने कांस्य पदक हासिल किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में बालक वर्ग में गाजीपुर के शैलेंद्र कुमार ने स्वर्ण, बरेली के अर्जुन राणा ने रजत व मथुरा के अरविंद चौधरी ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग में मथुरा की चेष्टा देओल ने स्वर्ण, गाजीपुर की खुशी श्रीवास्तव ने रजत व भावना सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मिक्स टीम में गाजीपुर के शैलेंद्र कुमार और भावना सिंह ने स्वर्ण, बागपत के हर्ष वैदवान व शिखा ने रजत तथा बरेली के अर्जुन सिंह राणा व सैयद अकदस ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम इवेंट में बालक वर्ग में मथुरा प्रथम, गाजीपुर द्वितीय और मेरठ गुरुकुल तृतीय रहा, जबकि बालिका वर्ग में मथुरा ने स्वर्ण, बागपत ने रजत और बरेली ने कांस्य जीता।
कंपाउंड राउंड की 50 मीटर दूरी में बालक वर्ग में मथुरा के सोहित कुमार ने स्वर्ण, जबकि सोनभद्र के युवराज सिंह ने रजत और चंदन उपाध्याय ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में मथुरा की निष्ठा गुप्ता ने स्वर्ण, संत कबीर नगर की संध्या ने रजत व कानपुर नगर की अंबिका भट्टाचार्य ने कांस्य प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में बालक वर्ग में युवराज सिंह ने स्वर्ण, गाजीपुर के विशाल ने रजत व बागपत के अभिनव ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग में निष्ठा गुप्ता ने स्वर्ण, संध्या ने रजत व अंबिका ने कांस्य पाया। मिक्स टीम स्पर्धा में संत कबीर नगर के अनिल कुमार व संध्या ने स्वर्ण, मथुरा की जोड़ी सोहित कुमार व निष्ठा ने रजत व मुजफ्फरनगर के शिवम वर्मा व सिमरन ने कांस्य जीता। टीम इवेंट के बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर ने स्वर्ण, कासगंज ने रजत और गाजियाबाद ने कांस्य जीता, जबकि बालिका वर्ग में मथुरा स्वर्ण, गाजियाबाद रजत और आगरा कांस्य स्थान पर रहा।
इंडियन राउंड में 40 मीटर दूरी पर बालक वर्ग में बागपत के मनीष ने स्वर्ण, गौतम पंवार ने रजत व शुभम ने कांस्य प्राप्त किया। 30 मीटर वर्ग में बागपत के मनीष ने स्वर्ण, गाजीपुर के रणविजय यादव ने रजत व गौतम पंवार ने कांस्य हासिल किया। व्यक्तिगत बालक वर्ग में बागपत के शुभम ने स्वर्ण, गौतम पंवार ने रजत और मनीष ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर की दिव्यांशी ने स्वर्ण, बागपत की ज्योति ने रजत व कानपुर नगर की रतनाम ने कांस्य जीता। मिक्स टीम में बागपत के मनीष व वेदाक्षी तोमर ने स्वर्ण, गाजीपुर के रणविजय यादव व अंजली कुमारी ने रजत व सहारनपुर के शिवम व मानसी ने कांस्य प्राप्त किया। 30 मीटर बालिका वर्ग में रतनाम दीक्षित ने स्वर्ण, अंजली कुमारी ने रजत व वेदाक्षी तोमर ने कांस्य जीता, जबकि 40 मीटर में बागपत की ज्योति ने स्वर्ण, मानसी ने रजत व रितिका सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम इवेंट में बालक वर्ग में बागपत ने स्वर्ण, गाजीपुर ने रज और मेरठ ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग में सोनभद्र ने स्वर्ण, कानपुर नगर ने रजत व बागपत ने कांस्य पदक हासिल किया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों—अजय कुमार गुप्ता, डॉ. संजीव बालियान, योगराज सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, समाजसेवी सुघोष आर्य, नीरज बालियान, अशोक बालियान, अमित चौधरी, डॉ. गौरव सैनी, रालोद नेता संजय राठी, अनिल कुमार, विजय हिंदुस्तानी, संजीव कुमार आदि—ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विपिन बालियान, उपाध्यक्ष नीरज बालियान, वीरेन्द्र सिंह पुरकाजी,सचिव हेमंत राठी, संदीप बालियान, लक्ष्य बालियान, कपिल कुमार, जितेन्द्र, आदेश,,राजीव,बिजेंद्र चेयरमैन, राजीव कुमार, कई पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन मास्टर रामपाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ग्रामीणों तथा जिला तीरंदाजी संघ की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।











