शाहपुर थाना परिसर में बैठक: साइबर सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण और यातायात व्यवस्था पर कड़े निर्देश

शाहपुर थाना परिसर में बैठक: साइबर सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण और यातायात व्यवस्था पर कड़े निर्देश

oplus_256

शाहपुर। थाना परिसर में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह और थाना प्रभारी मोहित चौधरी की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध, यातायात अव्यवस्था और धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर पीड़ित तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा साथ ही थाना पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि समय से दर्ज कराई गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई संभव होती है, जिससे फ्रॉड का शिकार हुए व्यक्ति की धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है।धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन पर विशेष बल दिया। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मस्जिद, मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। यदि कोई धार्मिक स्थल आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए गए तथा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सहयोग की अपील की।
इस मौके पर कस्बे के चेयरमैन अकरम कुरैशी, भाजपा नेता श्याम पाल भाई जी, पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी, समाजसेवी अरविंद पाल वकीला सभासद, महबूब कुरैशी, उमेश गोयल, इकबाल कुरैशी, शाहिद त्यागी, सत्येंद्र प्रधान, चंद्रवीर सिंह सहित धार्मिक गुरु आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles