प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी ट्रायल में सेकड़ो खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चयनित खिलाड़ी जाएंगे हैदराबाद

प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी ट्रायल में सेकड़ो खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चयनित खिलाड़ी जाएंगे हैदराबाद

शाहपुर। कस्बे के निकट स्थित गांव सोरम में प्रदेश स्तरीय सीनियर तीरंदाजी ट्रायल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। रघुवंशी आर्चरी एकेडमी में आयोजित इस पांच दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो दिन तक सीनियर तीरंदाजी ट्रायल प्रतियोगिता में प्रथम दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब सेकड़ो बालक व बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्ण प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता स्थल पर सुबह से ही खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की आवाजाही बनी रही, जिससे क्षेत्र का माहौल खेलमय हो गया।

जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विपिन बालियान ने बताया कि रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्गों में प्रथम दिन खिलाड़ियों ने अपने कौशल का लोहा मनवाया। प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों—सोनभद्र, बाराबंकी, मथुरा, मेरठ, शामली, बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर और बनारस—से आए खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का जोश स्पष्ट रूप से नजर आया।

विपिन बालियान ने कहा कि ट्रायल का दूसरा दिन भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। दोनों दिनों के प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें 11 से 20 दिसंबर तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपने करियर में नए आयाम जोड़ने का बड़ा मंच साबित होगी।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों व खेल प्रेमियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। संदीप बालियान, हरेंद्र सिंह फौजी, सीटू बालियान, आदेश कुमार, सतीश पहलवान, राजीव कुमार, रविंद्र कुमार, राजवीर सिंह समेत दर्जनों लोग व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सक्रिय रहे। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों के लिए उचित व्यवस्था करते हुए उन्हें बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया।

प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता के आयोजन से न केवल क्षेत्र में तीरंदाजी खेल को नई पहचान मिली है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है। आयोजकों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण अंचलों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles