सोरम में ऐतिहासिक सर्वखाप पंचायत की तैयारी जोरों पर — रसूलपुर में बालियान खाप की बैठक में बनी रूपरेखा

oplus_2097152

शाहपुर। आगामी 16, 17 और 18 नवंबर को गांव सोरम में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गांव रसूलपुर जाटान में बालियान खाप की एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में खाप के सभी समाजों के चौधरी, कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस तीन दिवसीय महापंचायत को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए बालियान खाप के प्रत्येक गांव से 10-10 वालंटियर भेजे जाएंगे, जो विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बैठक की अध्यक्षता चौधरी ब्रह्म सिंह ने की और संचालन विजेंद्र बालियान ने किया।
चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि रघुकुल के गांव सोरम में आयोजित होने वाली यह सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगी। यह आयोजन किसी एक समाज का नहीं, बल्कि सभी जाति और मजहब के लोगों का होगा। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में राजनीति से ऊपर उठकर समाज हित के निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए भोजन, पानी और आवास की व्यवस्था श्रद्धा और सेवा भाव से करें।
चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि यह पंचायत केवल बालियान खाप की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। उन्होंने कहा कि सोरम की धरती से जो संदेश जाएगा, वह समाज में एकता, समानता और भाईचारे की नई मिसाल बनेगा। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए हर गांव में भंडारे और ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सहयोग राशि लेते समय किसी पर कोई शर्त न लगाई जाए, बल्कि श्रद्धा से दी गई सहायता ही स्वीकार की जाए।

सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि इस महापंचायत में समाज की कुरीतियों को समाप्त करने, नई दिशा देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महापंचायत की तैयारी के लिए बालियान खाप के हर गांव में वालंटियर टीम बनाई जाएगी जो विभिन्न कार्यों की देखरेख करेगी। उन्होंने प्रशासनिक विभागों — पीडब्ल्यूडी, बिजली, सिंचाई और विकास विभाग — से अपील की कि वे मार्ग सुधार, तारों की मरम्मत और स्वच्छता की व्यवस्था समय से पूरी करें ताकि बाहर से आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो।

पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने कहा कि 15 वर्षों बाद सोरम में आयोजित हो रही यह सर्वखाप पंचायत समाज के लिए एक नई पहल है। यह आयोजन युवाओं को खाप व्यवस्था और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत में लिए जाने वाले निर्णय समाज को नई दिशा देंगे।

पूर्व मंत्री सुधीर बालियान ने कहा कि यह आयोजन समाज में व्याप्त भेदभाव और विभाजन को समाप्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का यह अवसर है, जो किसान और समाज की एकता के प्रतीक थे।

समाजसेवी विकास बालियान ने कहा कि यह महापंचायत जातीय तनाव को मिटाकर समाज को एकजुट करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज को नई दिशा और उद्देश्य प्रदान करेगा।

इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी —
मांगेराम प्रजापति (प्रजापति समाज), सुभाष विश्वकर्मा (विश्वकर्मा समाज), सुधीर कुमार (रुहेला समाज), गोपीचंद (वाल्मीकि समाज), राकेश कश्यप (कश्यप समाज), ऋषिपाल सैनी (सैनी समाज), सोनू नामदेव (नामदेव समाज), घनश्याम शर्मा व वीरेंद्र शर्मा (ब्राह्मण समाज), ओमपाल सिंह (हरिजन समाज) आदि ने सर्वखाप पंचायत को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

सोरम के पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी ने कहा कि गांव सोरम में बाहर से आने वाले मेहमानों के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। हर घर को अतिथि सत्कार के लिए तैयार किया जा रहा है।
वहीं मास्टर रामपाल सिंह ने कहा कि सोरम के सभी परिवार अपने-अपने घरों में अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने सभी गांवों से आग्रह किया कि वे कम से कम 10 वालंटियर भेजकर इस ऐतिहासिक आयोजन में सहयोग करें।

पंचायत में उपस्थित थाम्बे दार मांगेराम,जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी,सलीम चौधारी, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियान, बिजेंद्र चेयरमैन, मनीष बालियान, चंद्रवीर सिंह, ओमपाल सिंह, चौधरी देशपाल सिंह, अनुज बालियान, अफलातून त्यागी,ग्राम अध्य्क्ष विकास बालियान, पिंकर सिंह, भूपेंद्र सिंह, बलिंदर सिंह, रतन सिंह, हनी बालियान, बिजेंद्र प्रधान, अखलाक चौधरी, सोनू काबा ,अमरपाल ,हरेन्द्र फोजी,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles