द स्काइलैंड स्कूल में विश्वविख्यात कथक नर्तक विशाल कृष्णा ने बांधा समां

द स्काइलैंड स्कूल में विश्वविख्यात कथक नर्तक विशाल कृष्णा ने बांधा समां

शाहपुर। द स्काइलैंड स्कूल में मंगलवार को स्पिक मैके के तत्वाधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विश्वविख्यात कथक नर्तक  विशाल कृष्णा ने अपनी अद्भुत कथक प्रस्तुतियों से सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बनारस घराने की 11वीं पीढ़ी से ताल्लुक रखने वाले और मशहूर कथक नृत्यांगना सितारा देवी के पौत्र विशाल कृष्णा ने परम्परागत कथक शैली की लय, ताल और भाव-अभिव्यक्ति का ऐसा सुंदर संगम प्रस्तुत किया कि उपस्थित हर व्यक्ति मंत्रमुग्ध रह गया।

कार्यक्रम में संगीत की सुरीली धुनों से वातावरण को और अधिक जीवंत बनाने में उस्ताद सुहैब हसन (गायन),  उदय शंकर मिश्र (तबला) एवं उस्ताद ग़ुलाम वारिस (सारंगी) का विशेष योगदान रहा। उनकी जुगलबंदी और तालमेल ने प्रस्तुति को और भी प्रभावशाली बना दिया। विशाल कृष्णा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पंडित बिरजू महाराज संगीत समृद्धि सम्मान तथा उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान युवा पुरस्कार से सम्मानित एक ऊर्जावान युवा कलाकार हैं, जिनकी प्रस्तुति में परम्परा और ऊर्जा का अद्भुत समावेश देखने को मिला।

कार्यक्रम में स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. एन. तिवारी एवं  मृदुला मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में होली चाइल्ड इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री परविंदर दहिया ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन श्री विकास भार्गव ने कुशलता से किया।

स्कूल प्रबंधन की ओर से  मनोज गोयल एवं श्री राहुल गोयल ने कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानाचार्या  निशा ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि राखी गोयल ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सभी का सम्मान किया।

कार्यक्रम की सफलता में प्रीति सैनी, वंदना मिश्रा, मधु राठी, नीरज बालियान, संगीता शर्मा, हरिकांत, अंकित सिंघल एवं बबलू का सराहनीय योगदान रहा। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए कला और संस्कृति के प्रति प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles