अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवंशी आर्चरी एकेडमी में हुआ भव्य योगाभ्यास, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

  1. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवंशी आर्चरी एकेडमी में हुआ भव्य योगाभ्यास, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
oplus_2097152

शाहपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के गांव सोरम स्थित रघुवंशी आर्चरी एकेडमी के मैदान में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के छात्र-खिलाड़ियों, ग्रामीणों, महिलाओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

oplus_256

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रिटायर्ड सूबेदार सुरेंद्र सिंह तथा ओलंपिक संघ के सह सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है तथा मानसिक तनाव भी दूर होता है।

oplus_256

अतिथियों ने योग के महत्व को सरल उदाहरण के माध्यम से समझाते हुए कहा कि जिस प्रकार किसी वाहन की समय-समय पर सर्विसिंग होने से उसका इंजन लंबे समय तक सही स्थिति में कार्य करता है और उसे बार-बार ओवरहॉलिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती, उसी प्रकार योग मनुष्य के शरीर की नियमित सर्विसिंग का कार्य करता है। यदि व्यक्ति प्रतिदिन योग करता है तो उसके शरीर में बीमारियां कम होती हैं और वह लंबे समय तक स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने सभी लोगों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की।

oplus_256

कार्यक्रम में समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, ग्राम प्रधान करणवीर सिंह, समाजसेवी संदीप बालियान, भारतीय किसान यूनियन के ग्राम अध्यक्ष विकास बालियान, चौधरी देशपाल सिंह, बिजेंद्र चेयरमैन, क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गौरव सैनी, वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर, प्रमोद कुमार, जितेंद्र सिंह, डॉक्टर देवेंद्र सिंह, भाकियू नेता बबलू बालियान, रविंद्र फौजी, हरेंद्र फौजी, नीरज बालियान, डॉ. सतीश सैनी, सुधीर सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

oplus_256

योगाभ्यास के दौरान खिलाड़ियों, छात्रों, महिलाओं और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न योग क्रियाओं में भाग लिया। कार्यक्रम का वातावरण योगमय एवं प्रेरणादायक रहा। उपस्थित लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

oplus_2097152

अंत में रघुवंशी आर्चरी एकेडमी के संचालक एवं तीरंदाजी संघ के जिला अध्यक्ष विपिन बालियान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, ग्रामीणों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। उनके आह्वान पर उपस्थित लोगों ने निरंतर योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

oplus_2097153

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles