
जिला कृषि अधिकारी ने वंसु फोटो स्टेट का किया दौरा, किसानों को दी फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी
जिला कृषि अधिकारी ने वंसु फोटो स्टेट का किया दौरा, किसानों को दी फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी
शाहपुर। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी ने कस्बे स्थित वंसु फोटो स्टेट का निरीक्षण किया, जहां बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे। अधिकारी ने किसानों से बातचीत करते हुए उन्हें फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो किसान अपनी रजिस्ट्री नहीं कराएंगे, वे आगामी सरकारी योजनाओं और अनुदानों के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इस दौरान किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री में आ रही तकनीकी समस्याओं के बारे में सुधीर कुमार के माध्यम से जिला कृषि अधिकारी को अवगत कराया। अधिकारी ने मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान किया और वंसु फोटो स्टेट संचालक विजय कुमार व सुधीर कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे किसानों की सुविधा के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।











