सोरम में सर्वखाप पंचायत की तैयारी तेज, कंट्रोल रूम का हुआ उद्घाटन

सोरम में सर्वखाप पंचायत की तैयारी तेज, कंट्रोल रूम का हुआ उद्घाटन

 

शाहपुर। आगामी सर्वखाप पंचायत को लेकर शनिवार रात सोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता चौधरी राजपाल सिंह ने की तथा संचालन मास्टर रामपाल सिंह ने किया। सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान के निर्देशानुसार विभिन्न प्रदेशों और जिलों में पंचायत का निमंत्रण देने के लिए टीमों का गठन किया गया। मंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए टीमों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि वे खाप चौधरियों और सामाजिक नेताओं को पंचायत में आमंत्रित करेंगे।

इस दौरान सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान और चौधरी गौरव टिकैत ने पंचायत स्थल के पास सर्वखाप कमेटी के कंट्रोल रूम कार्यालय का संयुक्त उद्घाटन किया। गौरव टिकैत ने कहा कि यह सर्वखाप पंचायत किसी एक संगठन या वर्ग की नहीं, बल्कि सर्वसमाज की पंचायत होगी, जिसमें समाज की कुरीतियों के उन्मूलन पर चर्चा की जाएगी।

कंट्रोल रूम का संचालन मास्टर रामपाल सिंह और बबलू बालियान के निर्देशन में होगा। यहीं से पंचायत की सभी व्यवस्थाओं — भंडारे, आवास, दिशा-निर्देश और प्रशासनिक समन्वय — की निगरानी की जाएगी। बैठक में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियान, अमित सरपंच, राजेंद्र दोघट, देशपाल सिंह, ऋषिपाल चेयरमैन, सोनू काबा, सुधीर प्रधान, विकास बालियान,विपिन बालियान, मांगेराम,सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत की तैयारियों को लेकर उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखा गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles