राज एकेडमी में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

राज एकेडमी में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शाहपुर। राज एकेडमी में शुक्रवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान तथा देश की एकता के प्रति उनके समर्पण के बारे में विस्तार से जानकारी दी शिक्षिकाओं ने बताया कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की सैकड़ों रियासतों को जोड़कर एक अखंड भारत का निर्माण किया था। उनके प्रयासों से आज भारत एक मज़बूत और एकजुट राष्ट्र के रूप में खड़ा है। इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता विषय पर सुंदर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता और देशप्रेम को अभिव्यक्त किया।प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को सदा बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles