राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में सरदार पटेल जयंती पर काव्य पाठ प्रतियोगिता और नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में सरदार पटेल जयंती पर काव्य पाठ प्रतियोगिता और नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित

शाहपुर। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार ने की, जबकि संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर अरविंद कुमार ने किया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रभावशाली कविताएं प्रस्तुत कीं। निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य कुमार, डॉ. संतरेश रानी और अनुज कुमार शामिल रहे। प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नविस्ता ने प्रथम स्थान, शिवम कुमार ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में डॉ. संतरेश रानी ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की व्यवस्था नितिन कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर धीरज कुमार, लीला, राहुल कुमार और  जितेंद्र कुमार सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles