काकड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा — तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
काकड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा — तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा में मंगलवार को देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पप्पू पुत्र महेन्द्र (24 वर्ष), निवासी जड़ौदा, थाना मंसूरपुर मोटरसाइकिल से शाहपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़ा और डीसीएम के नीचे कुचल गया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर भेज दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई और आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने डीसीएम व चालक की तलाश शुरू कर दी है। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार डीसीएम चालक की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विदित रहे इसी रोड पर एक सप्ताह पूर्व भी ट्रेक्टर व ट्रक की भिड़त में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हुई थी जिसमे मृतक का दिल शरीर से बाहर निकलकर काफी देर सड़क पर उछाला था जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गये थे।











