राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ अभियान की शुरुआत निबंध प्रतियोगिता व स्वच्छता अभियान के साथ हुआ प्रथम दिवस का शुभारंभ

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ अभियान की शुरुआत
निबंध प्रतियोगिता व स्वच्छता अभियान के साथ हुआ प्रथम दिवस का शुभारंभ

शाहपुर। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के युवा मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ के तहत 7 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रथम कार्यदिवस पर ‘लौह सा संकल्प, लौह सा राष्ट्र’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य कुमार एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतरेश रानी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर अरविंद कुमार के निर्देशन में किया गया, जबकि संपूर्ण आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

निबंध प्रतियोगिता के उपरांत स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में विद्यार्थियों ने पर्यावरण स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अनुज कुमार, नितिन कुमार, धीरज कुमार, लीला, राहुल कुमार एवं जितेंद्र कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। NSS इकाई द्वारा आयोजित यह आयोजन छात्रों में राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण, स्वच्छता और एकता की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles