अमेरिका में किसानों को अपने कृषि उत्पाद बेचने के कई विकल्प उपलब्ध — अशोक बालियान, चेयरमैन, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन

अमेरिका में किसानों को अपने कृषि उत्पाद बेचने के कई विकल्प उपलब्ध — अशोक बालियान, चेयरमैन, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन
स्थान: टेक्सास (अमेरिका)

अमेरिका प्रवास के दौरान पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने बताया कि अमेरिका में किसानों को अपने कृषि उत्पाद बेचने के लिए अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि टेक्सास राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि व्यवस्था को नज़दीक से देखने का अवसर मिला, जहां लगभग 34 लाख किसान औसतन 250 हेक्टेयर भूमि पर आधुनिक तकनीक के साथ खेती करते हैं। यहां के किसान शिक्षित होने के साथ-साथ खेती में वैज्ञानिक शोधों का भी प्रयोग करते हैं।

अमेरिकी किसान उन्नत मशीनों और तकनीकों का उपयोग करते हैं। अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा जीएम फसलों का उत्पादक देश है, जहां 90 प्रतिशत क्षेत्र में जीएम मक्का, 95 प्रतिशत में सोयाबीन और 95 प्रतिशत में कपास की खेती होती है। किसान अपने उत्पादों को स्थानीय बाजार, विद्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और निर्यात माध्यमों के जरिए बेचते हैं।

उन्होंने बताया कि किसान अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को या फिर सरकारी संस्थान यूएसडीए को भी बेच सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेज़ॉन फ्रेश, इंस्टाकार्ट और फ्रेशडायरेक्ट के माध्यम से भी किसान अपनी उपज का विक्रय करते हैं। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय बाजारों—जैसे कनाडा, मैक्सिको और एशियाई देशों—में भी निर्यात किया जाता है।

किसान फूड को-ऑपरेटिव्स और सहकारी समितियों के जरिए भी अपनी उपज का विपणन करते हैं। अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग प्रणाली किसानों को सुनिश्चित बाजार, मूल्य और तकनीकी सहयोग प्रदान करती है। साथ ही, सरकार उत्पादन बढ़ाने व कीमत स्थिर रखने हेतु सब्सिडी भी देती है।

अमेरिका में फसल बीमा प्रणाली अत्यंत विकसित है, जिससे किसानों को प्राकृतिक आपदा या कीमत गिरने पर मुआवज़ा मिलता है। वहां किसानों की आय का लगभग 65 से 80 प्रतिशत भाग सीधे उनके पास पहुँचता है। अशोक बालियान ने कहा कि अमेरिका की कृषि नीति किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का उदाहरण प्रस्तुत करती है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles