
मुज़फ्फरनगर में एक करोड़ के पटाखे बरामद,मकान मालिक गिरफ्तार

सूचना पर थाना प्रभारी और अग्निशमन अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम ने जब छापा मारा तो मकान के अंदर प्लास्टिक के कट्टों में भरे हुए अवैध पटाखों का विशाल जखीरा मिला। घनी आबादी में इस तरह विस्फोटक सामग्री के भंडारण से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने तत्काल पटाखों को कब्जे में लेकर सील कर दिया और मकान मालिक निहालचंद को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई की शहरवासियों ने सराहना की है।











